Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी ने प्रेम सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष और रुड़की प्रभारी बनाये गए

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मज़बूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकत्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी है जिनमे रुड़की से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह को पार्टी हाईकमान ने प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ रुड़की की 6 विधानसभाओं का भी प्रभारी बनाया है। पार्टी हाईकमान को आशा है कि प्रेम सिंह की नियुक्ति से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। प्रेम सिंह की नियुक्ति से पार्टी हाईकमान ने  अनुसूचित जाति के लोगों को भी संदेश देने की कोशिश की है अब प्रेम सिंह को ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कितनी मज़बूत होगी यह तो भविष्य में पता चलेगा

लेकिन इतना ज़रूर है कि प्रेम सिंह आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में दिन रात लगे हुए हैं ।जब इस बाबत  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रुड़की प्रभारी से वार्ता की गई तो उन्होंने सबसे पहले पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प लिया है आने वाले समय मे उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी और अधिक मजबूत होगी।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग आम आदमी पार्टी छोड़कर चले गए हैं  उनकी आस्था कभी आम आदमी पार्टी की नीतियों में नहीं रही किसी के आने जाने से राजनीतिक दलों पर कोई फर्क नहीं पड़ता यह सभी पार्टियों में होता आया है।अब उन्हें आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करना है और भाजपा कांग्रेस का चेहरा बेनकाब करना ही उनका मकसद है।

जल्द ही वह एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। गौरतलब है कि प्रेम सिंह दो बार भगवानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन दोनों ही बार वह जीत नहीं पाए इस बार प्रेम सिंह पार्टी में रहकर कुछ महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी  निभाना चाहते हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने अभी से कर दी है।प्रेम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कीर्तिमान स्थापित करेगी गांव गांव से लेकर शहर तक आम आदमी पार्टी को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ाना ही केवल उनका मकसद है।आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369