आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां प्रदेश के मुखिया सभी कर्मचारी और अधिकारियों को अपने आचरण नियमावली में सुधार करने के सख्त निर्देश दे चुके हैं तो वहीं सिंचाई विभाग नलकूप खंड के कुछ कर्मचारी शाम ढलते ही मदहोश हो जाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि इन कर्मचारियों के जाम लेने की आदत को नलकूप के उच्च अधिकारियों को ना पता हो लेकिन वह भी इनके सामने बेबस बने रहते है या ये कहें कि वह इनकी इस बड़ी गलती को नज़र अंदाज़ कर देते हैं वहीं नलकूप खंड के सहायक अभियंता प्रथम भी जाम लेने के बड़े माहिर माने जाते हैं इसलिए वह भी अपने कार्यालय में जाम लेना नहीं भूलते।
आलम यह है कि जैसे ही पांच बजे कुछ कर्मचारी डियूटी कर अपने घर लौट जाते हैं वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपने नलकूप खंड के सहायक अभियंता के साथ शाम ढलते ही शराब के नशे में चूर हो जाते हैं। शाम को जब हम नलकूप खण्ड के नहर किनारे कार्यालय पहुंचे तो गेट पर तैनात चौकीदार ने जैसे ही नलकूप के कार्यालय का गेट खोला तो चौकीदार भी पूरी तरह से शराब के नशे में मदहोश था कुछ आगे बढ़े तो कुछ कर्मचारी भी जाम पर जाम छलकाए जा रहे थे।
इस बाबत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री जम्बू प्रसाद ने बताया की उनके कार्यालय में हर रोज़ दिन रात सहायक अभियंता प्रथम कर्मचारियों के साथ मिलकर शराब पीते हैं जिसकी काफी शिकायत भो की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ उनके कार्यालय का माहौल एक अधिकारी के कारण पूरी तरह से खराब है अगर हालात ऐसे ही रहे तो वह दिन दूर नहीं जब यह कार्यालय पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।वही जब इस बाबत नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुरेश पाल ने बताया कि वह विभागीय कार्य से पिछले तीन दिन से बाहर हैं उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है जब वह अपने कार्यालय में पहुंचेंगे तभी कुछ बता पाएंगे।
गौरतलब है कि नलकूप खंड कार्यालय के हालात बेहतर नहीं है पहले भी एक बार नलकूप खंड के कर्मचारियों और सहायक अभियंता प्रथम एम सी गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो चुका है अगर ऐसा ही चलता रहा तो नलकूप खंड कार्यालय के हालात और भी खराब हो जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला