आरिफ नियाज़ी
रुड़की समर्पण जन कल्याण संगठन रुड़की की एक बैठक पर्यावरण प्रभारी समर्पण के वरिष्ठ सदस्य विकास त्यागी के कार्यालय पर हुई जिसमें समर्पण द्वारा आने वाले कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पिछले लगभग एक दशक से संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे वृक्षारोपण पर चर्चा की गई और कार्यक्रम तय किया गया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम 5 जून दिन रविवार की सुबह रामनगर सेल टैक्स ऑफिस के प्रांगण में पौधे रोपित कर किया जाएगा साथ ही सरकार द्वारा इस वर्ष कावड़ यात्रा के विषय में सुनने को आ रहा है कि कांवड़ यात्रा इस बार चलाई जाएगी उस संबंध में भी इस बैठक पर विचार किया गया
जैसे कि पता चला है कि सीएमओ ऑफिस हरिद्वार के द्वारा संस्था से संपर्क किया गया था कांवड़ स्वास्थ्य शिविर के लिए शासन 14 जुलाई से 29 जुलाई तक समर्पण की सेवाएं मांगी गई ! इस संबंध में सीएमओ ऑफिस में बातचीत हुई उसी पर आज बैठक में चर्चा हुई अगर शासन-प्रशासन सरकार के द्वार कावड़ यात्रा चलाई जाएगी तो संस्था भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त कांवड़ियों के लिए चिकित्सा शिविर एवं नहाने पीने के लिए पानी की व्यवस्था व शिव भक्तों के लिए रात्रि विश्राम का भी इंतजाम करेगी बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की जिसमें विकास त्यागी जी द्वारा एक मुद्दा उठाया गया जिसमें पॉलिथीन को लेकर विषय पर चर्चा की गई
जिसमें यह बात आई है कि गरीब छोटे दुकानदारों को पॉलिथीन को लेकर उत्पीड़न किया जाता है और जो बड़े उद्योगपति और फैक्ट्री मालिक हैं होलसेलर हैं उनके यहां कोई छापेमारी या पाबंदी नहीं लगाई जा रही है जब तक पॉलिथीन निर्माण पर प्रतिबंध नहीं लगेगा पॉलिथीन मुक्त अभियान जीरो है !! इस संबंध में तय किया गया की एक ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को क्षेत्रीय प्रशासन के माध्यम से पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेषित किया जाएगा जिससे पर्यावरण को बचाने के लिए रुड़की शहर या उत्तराखंड प्रदेश व देश को पॉलिथीन मुक्त किया जा सके।इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कोहली के द्वारा चर्चा की गई संस्था में नए सदस्य जोड़ें जाएं इस पर भी विचार किया गया बैठक का संचालन पर्यावरण प्रभारी एवं कानूनी सलाहकार समर्पण संदीप यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पार्षद राकेश गर्ग द्वारा की गई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेश यादव जी ने कहा समर्पण संस्था जानी पहचानी संस्था है रुड़की की और हजारों घरों में समर्पण संस्था द्वारा कुछ ना कुछ कार्य किया गया है
रक्तदान हो सहायता हो अन्य किसी प्रकार की समस्या हो उसको हल कराने में संस्था द्वारा पूरा प्रयास किया जाता है यही इतने वर्षों से समर्पण की पहचान है संस्था में एक मजदूर से लेकर उद्योगपति और डॉक्टर से लेकर दर्जी तक जुड़ा है जो इस संस्था की मजबूती का कारण है इस बैठक में महामंत्री प्रदीप गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कोहली वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद असद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन पंडित कोष अध्यक्ष अमित अग्रवाल उपाध्यक्ष संजीव सैनी सरवण सैनी वरिष्ठ सदस्य संदीप गोयल अनूप बंसल अंकुर सखूजा नवीन त्यागी शैलश बंसल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला