Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में अवैध निर्माण पर जॉइंट मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्यवाही,दो मॉल पर लगाई सील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने शहर में निर्माणाधीन दो मॉल पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें बड़े पैमाने पर खामियां मिलने पर दोनों मॉल पर सील लगाने की कार्यवाही की है जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह के साथ एचआरडीए के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान अंशुल सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन अवैध निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

निर्माणाधीन बिल्डिंग में साइड बैक नहीं मिलने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने एचआरडीए के अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि कुछ लोग एचआरडीए से अनुमति लेने के बाद भी निर्माण में बड़े पैमाने पर खामियां रखते हैं लेकिन अभी भी कुछ निर्माण पर एचआरडीए के अधिकारियों की अनुमति नहीं थी

जिनकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही थी निर्माण में बड़े पैमाने पर खामियां हैं जिनपर सील लगाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एचआरडीए  के सहायक अभियंता डीएस रावत ,जे ई संजीव अग्रवाल, तहसील कर्मचारी विनीत त्यागी, सिविल लाइन कोतवालीके एस एस आई दीप कुमार आदि प्रमुख रूप से इस कार्यवाही में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369