Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन रोड़ की दो टूक, किसानों की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्त-पदम सिंह रोड़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की भारतीय किसान यूनियन (रोड) अब किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रामक दिखाई दे रही है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने बिजली विभाग के साथ साथ चकबंदी विभाग के अधिकारियों को भी दो टूक कर दिया है कि अगर किसानों की समस्याओं को सरकारी विभागों ने गंभीरता से नहीं लिया तो  भारतीय  किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित किसानों की देर शाम एक  बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा किसानों के कार्य ना होने से किसान नेता बेहद नाराज़ हैं।जिन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन पदम् रोड गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में  सिंचाई विभाग प्रशानिक भवन के परिसर में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए पदम रोड़ ने कहा कि  विद्युत विभाग, चकबंदी विभाग के द्वारा किसानों की आज भी उपेक्षा की जा रही है जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त  नहीं करेंगे। का कार्य ना किए जाने एवं शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान ना होने पर भी चिंता व्यक्त की गई।

भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज किसान इस हालत में है कि व अपने घर का गुजारा सही तरीके से नहीं कर पा रहा है।उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग किसानों को जानबूझकर परेशान कर रहा है।और चकबंदी विभाग उनके कार्य को पूरा ना करके भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि अब किसान प्रदेश कुंभकरण की नींद में सोई हुई सरकार सरकार को जगाने के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। जिसके लिए आज रणनीति तैयार कर ली गई है।

जल्दी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।बैठक में महेंद्र सैनी,नदीम मलिक,संजीव कुशवाहा, इंदर सिंह रोड,मदन सिंह,सतीश, आसाराम,प्रदीप त्यागी,आचार्य घनश्याम ,रजत रोड, राहुल कश्यप, पवन रोड, नवेद आलम,जावेद, संजय चौहान,सोनू चौधरी, मोहलड सिंह, बुरा, सतीश सैनी, जब्बार आदि किसान उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आचार्य घनश्याम सिंह ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369