Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार में दस से 12 जून तक चलेगा भारतीय किसान अम्बावता का अधिवेशन,ऋषिपाल अम्बावता का हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के रामपुर चुंगी के पास एक वैडिंग पॉइंट में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का किसान सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में किसान ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रश्मि चौधरी का भी फूल मालाओं से किसानों ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर  भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अंबावत ने कहा कि इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है  देश के किसानों का उत्पीड़न आज भी जारी है।

केंद्र एवं राज्यों की सरकारों द्वारा लगातार किसान हितों की अनदेखी की जा रही है,जिसके चलते देशभर में अनेकों किसान आत्महत्या करने को मजबूर  हैं। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद उदासीन बनी हुई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अंबावता ने  कहा कि देश का किसान आज बदहाली के कगार पर पहुंच चुका है।अधिकतर स्थानों पर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा किसानों किसानों के हितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।उन्होंने किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पर हुए हमले की भी कड़े शब्दों में निंदा की तथा कहा कि यह जानबूझकर किया गया हमला है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबावत ने जानकारी देते कि आगामी 10 , 11 और 12 जून को हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा,जिसमें देशभर से किसान सम्मिलित होगें तथा किसानों की समस्याओं तथा उनकी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवेशन में चर्चा होगी।भाकियू अंबावत महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि देश का किसान जिसे अन्नदाता भी कहा जाता है,आज अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है।किसानों की बात सुनने वाला आज कोई नहीं है।उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल की पूरी लागत भी नहीं मिल रही है और सरकार इस और अपना ध्यान नहीं दे रही है।

युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि वह किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे एवं बड़ी संख्या में किसानों को यूनियन से जोड़ा जाएगा,वहीं उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में किसानों को सम्मिलित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अभी से जनसंपर्क अभियान में लगाया जाएगा।युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फरमान त्यागी एडवोकेट का स्वागत किया गया व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अंबावत का भी शाल,फूल-मालाएं सम्मान किया गया।इस अवसर पर राव मुनफैत एडवोकेट,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी, प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, आमीन त्यागी,शाह आलम,योगेश चौधरी,मोहम्मद परवेज, सोहन त्यागी, बड़ी संख्या में किसान लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369