आरिफ़ नियाज़ी
किसानों की समस्याओं और किसानों के संगठन को मज़बूत बनाने की उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने रणनीति तैयार की है।रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब किसान गन्ने की फसलों से निपट चुके हैं ऐसे में अब संगठन को गांव गांव तक मज़बूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही से भी किसान बेहद गुस्से में हैं किसानों का आरोप है कि जहां किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला हुआ उस राज्य में भाजपा की सरकार है।
राकेश टिकैत पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की है।इस दौरान उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है। सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं अगर समय रहते सरकार ने किसानो के हित में कोई ठोस निर्णय ना लिया तो उत्तराखण्ड किसान मोर्चा बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला