आरिफ नियाज़ी
रुड़की के भंगेड़ी के आलिम पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री और प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह का स्कूली छात्र छात्राओं और स्कूल प्रबन्धन द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने कला प्रतियोगिता में भाग लिया।ठाकुर संजय सिंह ने कहा की छात्रों को कला प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होता है।
प्राचीन काल मे लोग अपनी बात को कला के माध्यम से ही दूसरों तक पहुंचाते थे। छात्र छात्राओं में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ठाकुर संजय सिंह ने लगभग 170 छात्र छात्राओं को फ्रूटी और बिस्किट भी वितरित किये।इस दौरान ठाकुर संजय सिंह द्वारा स्कूल में सबसे अधिक अंक पाने वाले कक्षा आठ और दस के प्रतिभावान छात्रा रुकैया समेत दो छात्राओं को 11 हज़ार रुपये का बतौर इनाम चैक भी सौंपा।
छात्र छात्राओं की तालियों की गड़गड़ाहट में स्कूल प्रबंधन ने भी ठाकुर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक वाजिद अली, ठाकुर चंदन सिंह, के अलावा स्कूल प्रबंधन भी मौजूद रहा। इस दौरान स्कूल के एक छात्र नदीम का भी जन्म दिन स्कूल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया छात्र को ठाकुर संजय सिंह और ठाकुर चंदन सिंह ने अपना आशीर्वाद दिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला