Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की उधोगशाला की चिमनी का रास्ता तलाशना अधिकारियों के लिए बना चुनोती, ड्रोन कैमरों की ली जा रही मदद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की की सिंचाई विभाग में अंग्रेज़ो के समय की बनी उधोगशाला की चिमनी का रास्ता एक रहस्य बनकर रह गया है आलम यह है कि  अधिकारियों के लिए इस चिमनी का रास्ता तलाशना  बेहद मुश्किल हो रहा  है हालांकि अधिकारियों ने  इस चिमनी  का रास्ता तलाशने के लिए  बाहर से ड्रोन कैमरों की मदद भी ली है  लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इस चिमनी के ऊपरी हिस्से में  दरारें आने लगी हैं हालांकि अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल चिमनी को कोई खतरा नहीं है।  वहीं  इस बाबत उधोगशाला के अधिशासी अभियंता शिशिर गुप्ता ने बताया कि उधोगशाला को और भी बेहतर बनाने का काम चल रहा है जगह जगह लगे कूड़े के ढेर से भी निजात मिलेगी।चारो ओर साफ सफाई अभियान चलाया गया है।

साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही उधोगशाला में सुरंग और चिमनी के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

गौरतलब है की  1842 में  अंग्रेजों ने  रुड़की और कलियर गंगनहर के निर्माण के समय इस उधोगशाला का निर्माण कराया  था  जिसमें बेशकीमती मशीनो के साथ साथ सुरंगे भी बनाई गई थी । इस उधोगशाला मे उत्तराखंड के कई पुलों और बैराज  का सामान भी इसी उधोगशाला में तैयार हुआ था। उत्तरप्रदेश के समय मे इस उधोगशाला मे काफी कार्य था लेकिन उत्तराखंड बनने के बाद किसी भी सरकार का ध्यान इस उधोगशाला पर नहीं गया और यह उधोगशाला बंदी के कगार पर पहुंच गई है।

अब अधीक्षण अभियंता संजय कुशवाहा और अधिशासी अभियंता शिशिर गुप्ता के प्रयासों से  इस उधोगशाला के दिन और भी बेहतर होने वाले हैं  दोनों अधिकारियों ने उधोगशाला  में पहले से बेहतर कार्य करके दिखाया है  चाहे अनुशासन का मामला हो या स्वछता को लेकर दोनों की मेहनत  रंग लाई है।अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कुछ दिन बाद यह उधोगशाला  अपने पुराने अस्तित्व में लौटेगी।हालांकि रुड़की में  यह एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में मानी जाती है जो सबसे बड़े क्षेत्रफल में फैली हुई है।

लगभग 90 फीट लंबी चिमनी का रास्ता उधोगशाला केअधिकारियों को दूर दूर भी कहीं नजर नही आ रहा है ।वहीं अधिशासी अभियंता शिशिर गुप्ता कहना है कि उधोगशाला जल्द ही नए लुक में नज़र आएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369