आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सबसे बड़े रहमानिया अरबी मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पार्किंग को लेकर बेहद सख्त दिखाई दे रहे हैं उन्होंने साफ कर दिया है कि मदरसे और मस्जिद के सामने कोई पार्किंग नहीं होगी।रहमानिया वक्फ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अपने खड़े वाहनों को मस्जिद के सामने से हटाने का तीन दिन का समय दिया है यदि उसके बाद भी कुछ लोग अगर अपना वाहन नहीं हटाते तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि रहमानिया अरबी मदरसे और मस्जिद के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगने के बावजूद भी कुछ लोग अपने वाहनों को मस्जिद के पास खड़ा कर वहां से निकल जाते हैं जिससे मस्जिद में आने वाले नमाज़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इतना ही नहीं जुमे के दिन तो हालात और भी खराब हो जाते हैं जब शहर के अलावा आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद में पहुंचते हैं लेकिन कुछ लोगों की गाड़ियां हर रोज़ मस्जिद के पास खड़ी रहती हैं हालांकि कई बार नमाज़ियों ने इस बाबत मदरसा प्रबंधन के साथ साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम से शिकायत भी की है ।
अब मोहम्मद तंज़ीम ने नमाज़ियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी लोगों को अपने वाहन हटाने का तीन दिन का समय दिया है उसके बाद अगर फिर भी कोई व्यक्ति अपने वाहन को मस्जिद के पास खड़ा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस बाबत रहमानिया मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम ने बताया कि मस्जिद मदरसे के आसपास कोई भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है वाहन पार्क करने वाले लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है।उसके बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला