आरिफ नियाज़ी
लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज के स्वास्थ्य मेले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लगाया गया स्टॉल भी काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ। इस मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्टाल लगाकर ईट नाइट इंडिया अभियान के तहत सही भोजन बेहतर जीवन के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मेले में पहुंचे हरिद्वार ज़िले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एस पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लक्सर कपिल देव और सहायक अरविंद कुमार मौजूद रहे।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार आर एस पाल ने बाहर से आए लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ईट नाइट इंडिया अभियान के तहत सही भोजन बेहतर जीवन कैसे ठीक रह सकता है इसके लिए अपने भोजन में फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थ उपयोग करने की ज़रूरत है जैसे चावल,आटा, तेल,दूध,नमक के इस्तेमाल करने से पहले उस पर प्लस एफ का मार्का जरूर देखलें ।उन्होंने बताया कि एफएसआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के द्वारा फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थ जैसे चावल आटा, तेल, दूध, नमक आदि उपयोग के लिए बड़े स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों में अलग से B12 विटामिन डी,आयरन के अलावा आयोडीन आदि मिलाए जाते हैं बाजार में बिकने वाले फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों पर प्लस एफ का साइन बना होता है। प्लस एफ के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कुपोषित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में विटामिन डी आयरन और B12 कमी दूर की जा सकती है। स्वास्थ्य मेले के स्थान पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाहर से पहुंचे लोगों को बेहतर जानकारी दी जिसके चलते लोगों को प्लस एफ के बारे में सही जानकारी मिल सकी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।