Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा विधायक उमेश कुमार का हुआ ज़ोरदार स्वागत, विधायक ने कहा जनता से किये वायदे जल्द होंगे पूरे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के ढंडेरा में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसीएशन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार  का ज़ोरदार  स्वागत किया गया। कार्यक्रम डॉक्टर संजय गौतम द्वारा अपने  प्रतिष्ठान प्रांगण में  रखा गया था जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सन्दीप शर्मा द्वारा की गई । इस मौके पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजने का काम किया है उस पर वह खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता से उन्होंने जो वायदे किये थे उन्हें वह जल्द से पूरा करेंगे। उमेश शर्मा ने कहा कि खानपुर में जो विकास को गति मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली जिसका खामियाजा खानपुर की जनता को भुगतना पड़ा लेकिन अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम  उनके द्वारा किया जाएगा । इस दौरान विधायक उमेश कुमार की पत्नी एवं एसोसिएशन  के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं को भी विधायक के सामने रखा जिसके बाद विधायक ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियांश ,तन्मय ,वियान गौतम ,रितु गौतम अवनीश शर्मा ,संजीव आहूजा,अमित गोयल,संजय गोयल, मुकेश जैन, अनुज शर्मा,गौरव कुमार,विवेक कुमार मनोज अग्रवाल शुभम गोयल, देवंद्र राणा, राजेंद्र राणा,राव अख़लाक़,फ़ैज़ आलम,पूर्व मंत्री राव सज्जाद आदि ने अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369