Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की रोडवेज के पास शुद्ध वैष्णव ढाबे का कांग्रेस नेता सेठपाल परमार ने किया उदघाटन

Spread the love

शामिक

रुड़की में रोडवेज बस स्टैंड के पास तहसील परिसर  के सामने शुद्ध वैष्णो ढाबा खोला गया है जिसमें बेहद मुनासिब रेट पर शुद्ध भोजन हर समय  उपलब्ध रहेगा ।इस शुद्ध वैष्णो ढाबे का  उदघाटन किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार द्वारा किया गया। इस मौके पर सेठपाल परमार ने कहा कि  प्रदेश सरकार के पास रोज़गार की बेहद कमी है इसलिए बेरोज़गार युवा अपना स्वयं का रोज़गार स्थापित करें और प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें।

उन्होंने कहा कि रुड़की शहर तेज़ी से विकास कर रहा है रोडवेज के पास शुद्ध वैष्णव ढाबा खुलने से लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि  बाहर से आने वाले लोगों के लिए अब  दिन रात शुद्ध भोजन उपलब्ध रहेगा।इस मौके पर ढाबा स्वामी बिजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि कम मूल्य पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता  रहेगी। इस मौके पर मगन सिंह पंवार,यतेंद्र कुमार,बिजेंद्र सिंह पंवार, और रक्षित आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369