Jan Mudde

No.1 news portal of India

पाडली तांसिपुर मार्ग के निर्माण का उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के नेताओं ने सड़क निर्माण को रोका,घटिया सामग्री लगाने का है बड़ा आरोप, ठेकेदार मौके से फरार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड सरकार गांव गांव  में पक्के मार्गों के निर्माण को लेकर बेहद गंभीर  है लेकिन वही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किस तरह से सरकारी पैसे को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को नहीं है।पाडली गुर्जर और तांसिपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के दर्जनो किसानों  ने जोरदार हंगामा करते हुए सड़क के निर्माण  को बीच मे ही रुकवा दिया यहां तक कि उन्होंने सड़क पर चल रही मशीन  को भी बंद करा  दिया। इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेता सरवर इस्लाम ,मोहम्मद परवेज़ आदि  का आरोप था कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार सरकारी पैसे को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं

आलम यह है कि कोई भी अधिकारी  मिलना तो बहुत दूर फोन रिसीव करने तक के लिए तैयार नहीं है ।पूरी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। किसानो का आरोप था कि  पहली बरसात में ही यह मार्ग धराशाही जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।। किसान नेताओं ने सड़क के कार्य करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजीभी  की किसानों ने कहा कि जब तक लोक निर्माण विभाग सड़क का एस्टीमेट या जिओ नहीं दिखाएगा  तब तक सड़क पर कार्य नहीं आने दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि अब से दो माह पूर्व भी उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेताओं ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए सड़क के निर्माण कार्य  को बीच मे  ही रुकवा दिया था लेकिन अब 2 महीने बाद फिर से इस सड़क  का निर्माण शुरू हुआ तो किसान नेताओं ने हंगामा करते हुए कार्य को रुकवा  दिया हालांकि इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोई भी संपर्क नहीं हो पाया वही फिलहाल किसान नेता अधिकारियों और ठेकेदार का इंतज़ार करते नज़र आए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369