Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर के इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरक्षारोपन कर मनाया गया वर्ल्ड हैल्थ डे,चेयरमैन अनिल पाल रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

कलियर के इमली खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्ल्ड हेल्थ डे वरक्षारोपन कर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मेहवड़ सहकारी किसान सेवा समिति के चेयरमैन अनिल पाल ने किया।इस मौके पर चेयरमैन अनिल पाल ने कहा कि आज पूरा देश वर्ल्ड हेल्थ दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मना रहा है इमली खेड़ा में वरक्षारोपन कर आज के दिन नया संदेश देने की कोशिश की गई है।पर्यावरण को कैसे बचाया जाए और सुरक्षित रखा जा सके इसके भी प्रयास किये गए हैं।

चेयरमैन अनिल पाल ने स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझें और पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर है सरकार घर घर तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचना चाहती है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी जोश भरते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। कोरोना काल मे भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर बेहतर कार्य किया है।इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दिलीरमन ने कहा कि इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम हमारा घर और हमारा स्वास्थ्य है।

मौके पर चेयरमैन अनिल पाल एवं अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दिलीरमन द्वारा बेहतर कार्य करने पर अस्पताल के डॉक्टर्स,कर्मचारियों और सीएचओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस दौरान फार्मेसिस्ट बृजेश कुमार, लैब टैकनीशियन अरविंद सैनी,डॉ नीतिशा कपूर,डॉ देशपाल ,डॉ कुणाल,इल्म चंद ,मनीष कुमार,रविन्द्र प्रताप,मनोज कुमार,सुधा सैनी,डॉ दिग्विजय नॉटियाल,डॉसुनिता चौहान,प्रदीप कुमार,सुरेश चौहान,ईश्वर चंद,डॉ चित्रा,गरिमा सैनी,कंचन,दर्शन जैन,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369