आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कार्यालय पर भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस ध्वजारोहण और बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है देश में सबसे अधिक विधायक, सांसद और कार्यकर्ता भाजपा के है।
भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो वायदे किए सरकार उन्हें पूरा कर रही है।चैंपियन ने कहा कि उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार से जो योजनाऐं चलाई है उनका लाभ भी जनता को मिल रहा है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ।पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य को नए लगातरब आयाम दिए हैं मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी जनता की उम्मीदों पर खरा साबित हुए हैं और वह लगातार इस प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में हार जीत तो लगी रहती है इसमें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है हमेशा लक्ष्य तय होना चाहिए आगे जो होगा बेहतर होगा। लगातार कोशिश करनी चाहिए वह चैंपियन रहे हैं और हार जीत को भलीभांति समझते और जानते हैं ।उन्होंने कहा कि जो विधानसभा चुनाव में कमी रही है वह आगे ना हो उसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की काफी सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच इस देश को दुनिया के सभी देशों से आगे ले जाने की है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की सोच का ही नतीजा है कि आज उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे युवा नेता है जो सभी को साथ लेकर चलते हैं और विकास की सोच रखते हैं जिनके अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को जरूर मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि राणा और चेयरमैन चौधरी भीम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला