Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में रोडवेज कर्मियों को किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह और पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक का भी मिला समर्थन, रोडवेज़ बस स्टैंड के विलय का हुआ बड़ा विरोध

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की रोडवेज बस स्टैंड का हरिद्वार बस डिपो मे विलय किये  जाने के विरोध में आज रोडवेज कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की।गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार को  चेतावनी दी कि अगर ऐसा किया गया तो सभी कर्मचारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं कर्मचारियों के धरने  को  किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह और पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक का समर्थन भी मिला।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित दिनेश कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रुड़की की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। शहर में भाजपा के विधायक और  मेयर होने  के बावजूद भी रुड़की से रोडवेज बस स्टैंड हटाकर हरिद्वार ले  जाना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो शहर की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि रुड़की शहर में आईआईटी, एनआईएच, सीबीआरआई,और  बीईजी जैसे प्रमुख संस्थान मौजूद है। इतना ही नहीं हर रोज कई हजार यात्री रुड़की से उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में रोडवेज बसों से सफर करते  हैं रोडवेज बस स्टैंड हरिद्वार में शिफ्ट होने से रुड़की वासियों के साथ साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी कर्मचारियों के साथ लेकर  बड़े पैमाने पर आंदोलन  करने के लिए मजबूर होगी ।इस मौके पर किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश सरकार रुड़की के लोगों के लिए अन्याय कर रही है एक तरफ भाजपा विधायक रुड़की को ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, और मॉडल सिटी बनाने के लाख दावे करते हैं तो

 वहीं रुड़की रोडवेज बस स्टैंड को हटाने से सरकार की मानसिकता का पता चलता है अगर ऐसा हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी ।इतना ही नहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल के खिलाफ भी जनता प्रदर्शन करने को तैयार रहेगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष विवेक चौधरी ,कर्मचारी  जगदीश बहुगुणा, उदयवीर,सुनील कुमार, सोम प्रकाश, सतीश कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, शेर अली, तेजवीर,और  सोमपाल के अलावा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369