आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के कलियर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है कलियर में घर में खेल रही 2 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया है।
दरअसल मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बा निवासी एक परिवार मेहनत मजदूरी के लिए कलियर में किराए के एक मकान में रहता है।शुक्रवार की दोपहर परिवार के लोग बच्ची को घर मे अकेला छोड़ पड़ोस की तरफ गए थे उसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
घायल मासूम बच्ची को गंभीर हालत मे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया गया है। फिलहाल मासूम बच्ची के परिवार में सन्नाटा पसरा है। दरगाह प्रबंधन से लेकर नगर पंचायत कलियर तक आवारा कुत्तों को पकड़ने में गंभीर नहीं है जिसका खामियाज़ा जनता को भुगतना पड़ रहा है|वहीं सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक पांडेय का कहना है कि इस समय कुत्ते काटे के अधिक केस आ रहे हैं दो साल की बच्ची पर भी कुत्तों ने हमला किया है जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसे हायर सैन्टर कर दिया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला