आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के चरत निकेतन विश्व भारती सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के तमाम स्टाफ के साथ साथ छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं चहुमुखी विकास की कामना की गई। इस मौके पर स्कूल स्वामी चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि स्कूल का 2022-23 का शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ हवन यज्ञ के साथ किया गया है।
भगवान से यही प्रार्थना की गई है कि स्कूल लगातार तरक्की करे और इस संस्थान के छात्र छात्राएं अपने कस्बे और स्कूल का नाम रोशन करें। चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि स्कूल में हवन यज्ञ करके प्रभु स्मरण किया गया है। चौधरी कुलबीर सिंह ने बताया कि स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है स्कूल के बच्चे कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि छात्र छात्राएं कड़ी मेहनत करके अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया की स्कूल में प्रवेश भी प्रारम्भ हो चुके हैं।
इस मौके पर झबरेड़ा कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ साथ छात्र छात्राओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा की नए सत्र में कस्बे के सभी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे छात्र छात्राओं में भी नए सत्र को लेकर भारी उत्साह था ।हवन और यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला