आरिफ नियाज़ी
इकबालपुर धनश्री एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है। आलम यह है कि चीनी मिल प्रबंधन ने 31 जनवरी के भुगतान के बाद अब 10 फरवरी तक का भुगतान भी जल्द किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगा। इकबालपुर चीनी मील महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह साफ सुथरा गन्ना चीनी मिल को दे अपना गन्ना इधर उधर ना डालें। चीनी मिल गन्ना किसानों का है किसी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
चीनी मिल प्रबंधन गन्ना किसानों का समय समय पर भुगतान करता रहेगा। सुरेश शर्मा ने कहा कि बाजार में चीनी की कीमतें कम होना भुगतान के लिए देरी का कारण बन रही है जिससे चीनी का बाज़ार में उठाव भी कम हो रहा है लेकिन चीनी मिल प्रबन्धन समय समय पर गन्ना किसानों को भुगतान करता रहेगा।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस पेराई सत्र में 52 लाख कुंटल से अधिक गन्ना चीनी मील में आ चुका है जबकि 62 लाख से अधिक गन्ना आने की संभावना है।
सुरेश शर्मा ने सभी गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना गन्ना इकबालपुर चीनी मील को दें किसी के बहकावे में आने की किसान को ज़रूरत नहीं है। चीनी मील किसान का है और किसान को उसका भुगतान करना मील प्रबंधन और मील मालिक की ज़िम्मेदारी है।किसानों को 31 जनवरी तक का भुगतान कर दिया गया था लेकिन अब दस फरवरी का भुगतान भी जल्द उनके खातों में पहुंच जाएगा।भुगतान को लेकर किसी भी किसान को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला