आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के आसफ़नगर मेंऊर्जा निगम के एसडीओ और उनकी टीम का घेराव और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है साथ ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव में दबिश भी दी है।मंगलौर कोतवाली पुलिस नेआसफ़नगर निवासी सोनू पुत्र संजय,किरतपाल पुत्र धर्मपाल, विकास पुत्र संजय के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ धारा 186,353,392,427,504 और विधुत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है।
गौरतलब है कि शनिवार को रुड़की रामनगर सर्किल के ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद अपनी टीम के साथ आसफ़नगर में बिल वसूली के लिए पहुंचे थे आरोप है कि इसी दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने पर उन्होंने एक मीटर अपने कब्जे में ले लिया जिससे कुछ लोग उनपर भड़क गए और उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौच तक कर डाली।यहां तक कि उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो गए ।एसडीओ का आरोप है कि जैसे ही उनकी गाड़ी आसफ़नगर गंगनहर पूल के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और तोड़ फोड़ करते हुए उन्हें और उनकी टीम को खूब खरी खोटी सुनाते हुए अपना मीटर गाड़ी से लेकर मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है।
हालांकि पुलिस नेऊर्जा निगम के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
दरअसल ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद के मुताबिक गांव के संजय पर चालीस हजार का बिल बकाया था जिसका कनेक्शन कटा हुआ था लेकिन इसी दौरान उसके मकान मे चोरी की बिजली कटिया डालकर चलती मिली जिसके बाद उसका मीटर उतरवाकर उन्होंने गाड़ी में रखवा दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला