Jan Mudde

No.1 news portal of India

शब ए बारात पर खेडीशिकोहपुर के ग्रामीणों की हुई महापंचायत, गौकशी के खिलाफ लिया बड़ा निर्णय

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भगवानपुर के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर मे अब ग्रामीण गौकशी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएंगे इतना ही नहीं गौकशी  करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस  को दी जाएगी। शब ए बारात  के मौके पर गांव में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव रिफाकत के आवास पर ग्रामीणों की एक पंचायत हुई जिसमें खेडीशिकोहपुर के साथ साथ आसपास के गांव के ज़िम्मेदार लोग भी पहुंचे।इस पंचायत में गौ कशी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने की चेतावनी देते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया।

 वहीं गांव के आसपास खेत खलियानों में हो रही गो कशी को भी पंचायत ने गंभीरता से लिया है अगर इस तरह का मामला भविष्य में पाया गया तो इसके सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पंचायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव रिफाकत ने कहा कि गांव में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा जो गैर कानूनी हो गांव की बदनामी हो या दूसरे धर्म के लोगों को  ठेस पहुंचती हो। रिफाकत ने कहा कि गौकशी के चलते उनका गांव काफी चर्चाओं में रह चुका है अब ऐसा कोई काम नहीं होगा जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे जो भी गौ कशी करेगा उसके खिलाफ तुरन्त पुलिस को सूचना दी जाएगी।

इस पंचायत में राव रईस खां, राव सऊद, राव शफात, राव गुड्डू, अकबर कुरैशी, शारिक पीरजी,डॉक्टर आमिर,राव शाकिर खां, राव इरफान खां, घसीटा कुरैशी, नसीम कुरैशी,राव हशमत खां, आदि सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369