Jan Mudde

No.1 news portal of India

शक्ति विहार कालोनी में घर पर कब्ज़ा करने पहुंचे सात लोगों ने महिला और उसकी बेटियों पर किया हमला , घर से किया बाहर,पुलिस ने किया केस दर्ज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी निवासी एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में  7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। दरअसल तेलीवाला  शक्ति विहार कॉलोनी  निवासी चन्दा पुत्री चमनलाल का आरोप है कि वह अपनी बेटी आरती, शिवानी,रूना, कांजी और रुचि के साथ रहती है ।उसका कहना  है कि जिस आवास में उसका परिवार रहता है उसका विवाद सिविल कोर्ट में शिशुपाल आदि से चल रहा है।

आरोप है कि 15  मार्च की शाम को आरोपी शिशुपाल,छैना, मेहताब,आफताब,शादाब,आतिश,शहज़ाद,आदि दर्जनों लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर पर पहुंचे और घर मे रखा उनका तमाम सामान बाहर फेंकने लगे जब इसका उन्होंने विरोध किया तो सभी ने लाठी डंडो से उनपर हमला बोल दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं।उसकी बेटियों को भी गम्भीर चोटें लगीं हैं। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया इतना ही नहीं उनके सामान में भी टूटफूट हुई है। चन्दा का आरोप है कि आरोपियों से उसका परिवार बेहद डरा हुआ और सदमें में है अगर जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह और भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ 147,148,149,452,323,504,506, और 354 धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369