Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में एक कारोबारी ने लगाया अपने पार्टनर पर लाखों हड़पने और धमकी देने का गंभीर आरोप,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की  में दो कारोबारियों के बीच पैसे के लेनदेन ने तूल पकड़ लिया है। एक कारोबारी  ने अपने पार्टनर पर  कारोबार में धोखा देने और लाखों हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।इतना ही नहीं कारोबारी  ने  अपने पार्टनर पर  उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप भी लगाया है फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की  जांच में जुटी है।

दरअसल रुड़की के कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी संजय गोस्वामी पुत्र श्री राजवीर गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मनीष कुमार निवासी कृष्णा नगर उसका पार्टनर था जिसके साथ उसने  इंडेन गैस एजेंसी पर कनेक्शन चैक करने एवं अन्य कारोबार किया था।आरोप है किं मनीष  कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसियों पर कार्य करते हुए  कारोबार तो  शुरू किया था इसी दौरान मनीष ने  उससे तीन लाख पचास हज़ार बतौर सेक्युरिटी भी जमा कराई ।इतना ही  नहीं समय समय पर  मनीष कुमार अपने मुनाफे के तौर पर रकम भी प्राप्त करता रहा।इस तरह मनीष ने उससे  अपनी वाजिब रकम से एक लाख 70 हज़ार रुपये के दो चैक प्राप्त कर लिए।

हालांकि वह दोनों चैक  वापस करने के लिए वह  मनीष पर लगातार दबाव बनाता रहा लेकिन हर बार बहाना बनाकर वह टाल मटोल करता रहा।आरोप है कि 22 फरवरी 2022 की शाम को जब वह  अपनी कैंटीन पर जा रहा था इसी दौरान बीच  रास्ते मे मनीष ने रोककर  धमकी दी और गाली गलौच करते हुए चैक वापस ना करने की बात कही।इतना ही नहीं उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए मेरे परिवार को भी देख लेने की धमकी दी  जिससे उसका परिवार बेहद दहशत में है।

फिलहाल पूरे मामले की तहरीर कारोबारी संजय गोस्वामी ने पुलिस को दी है जिसकी पुलिस गंभीरता से जुटी है।वहीं आरोपी पक्ष ने भी पुलिस से अपना पक्ष रखा फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं इस बाबत गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369