आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां रुड़की शहर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है तो वहीं रुड़की शहर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। रुड़की शहर के भटनागर अस्पताल ने जहां ह्रदय रोगियों के उपचार के लिए काफी प्रसिद्धि पाई और सरहानीय कार्य किया वहीं अब इस हॉस्पिटल का विस्तार किया गया है।अब इस हॉस्पिटल का नाम भटनागर अस्पताल एण्ड कार्डियक केयर नाम रखा गया है जो स्त्री एवं प्रसूति रोग का एडवांस सैंटर है।

इस सैंटर पर प्रत्येक बुधवार को महिलाओं से सम्बंधित सभी रोगों की निशुल्क परामर्श और ओपीडी की जाएगी। इस बाबत अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक भटनागर ने बताया कि इस हॉस्पिटल से कोई निराश नहीं लौटेगा। जल्द से जल्द अन्य बीमारियों में भी मरीजों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों का उपचार बेहद तसल्लीबख्श तरीके से किया जाएगा। अस्पताल में नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा के साथ साथ यूरो सर्जरी,गुर्दे एवं मूत्र रोग सर्जरी,लैप्रोस्कोपिक सर्जरी,डाइट और प्रेंग्नेंसी कॉउंसलिंग के अलावा आयुष्मान स्कीम में जनरल एवं यूरो सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
अभिषेक भटनागर ने बताया कि लोगों की सेवा के लिए इस हॉस्पिटल को खोला गया है।जिसमे बाहर से आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि एंजियोप्लास्टी, ईको, डायलेसिस,अल्ट्रासाउंड,मेडिसिन,एंजियोग्राफी और पेसमेकर की सुविधा हॉस्पिटल में हर समय मिलेंगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला