Jan Mudde

No.1 news portal of India

आखिर किस विधायक ने कहा कि दिन रात ईवीएम का पहरा देने के बाद मिली जीत, देखिए यह रिपोर्ट

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद  ने चुनाव जीतने के बाद ईवीएम पर बड़े   सवाल  खड़े कर दिए हैं ।उन्होंने कहा  की भविष्य में  ईवीएम  से अगर चुनाव हुए तो लोकतंत्र बिल्कुल नहीं बचेगा। उन्होंने कहा सभी  राजनीतिक दलों को  बैलेट पेपर पर चुनाव कराने और ईवीएम के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। शहज़ाद  विधायक ने कहा कि  ईवीएम का दिन रात पहरा देने के बाद वह चुनाव जीते हैं इसी तरह से खटीमा में कांग्रेस प्रतियाशी को दिन रात पहरा देना पड़ा जिसकी बदौलत उन्हें जीत हासिल हुई है।आज देश मे सब कुछ ईवीएम पर चल रहा है।

उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से होता तो उनकी जीत  पच्चीस हजार से अधिक से होती  लेकिन ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतियाशी  संजय गुप्ता  पांच हज़ार का प्रतियाशी  है इससे अधिक वोट उन्हें कैसे मिले ये बड़ा आश्चर्यजनक है।उन्होंने कहा आज तक लक्सर में कोई विकास नहीं हुआ भाजपा विधायक ने भी  अपना और अपने परिवार का विकास किया जनता का कोई विकास नहीं किया। शहज़ाद ने कहा कि ईवीएम की बदौलत ही  उनकी लीड  कम हुई है।

भाजपा प्रतियाशी संजय गुप्ता के पास 24 हज़ार वोट कहाँ से आई उसका हिसाब देना होगा।  उन्होंने कहा कि ईवीएम में बड़ा खोट है।ईवीएम के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को पूरी ईमानदारी के साथ एकजुट होना पड़ेगा तभी बैलेट पेपर पर चुनाव आएगा। शहज़ाद का विधायक बनने के बाद उनके आवास पर  उनके समर्थक बधाई देने पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369