Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेता के साथ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की जांच पुलिस ने की तेज, जल्द होंगे गवाहों के बयान दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार के साथ हुई मारपीट की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। अब इस पूरे मामले की जांच सीओ मंगलौर पकंज गैरोला कर रहे हैं।जल्द ही गवाहों के बयान भी दर्ज किये जायेंगे।
गौरतलब है की रांघड़वाला निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार  25 जुलाई 2021 को पिरान कलियर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए धनोरी के इंटर कॉलेज  में गए थे।

आरोप है कि इसी दौरान जैसे ही वापस  घर लौट रहे थे तभी रास्ते में मेवड़खुर्द किसान सहकारी समिति के सभापति अनिल पाल निवासी इमलीखेड़ा ने उन्हें  बीच रास्ते में रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच  करते हुए उनपर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी ।अमरीश कुमार का आरोप है कि मौके पर हंगामा बढ़ने पर उनके गांव के रमेश कुमार और विजेंद्र कुमार भी मौके पर आ गए जिन्होंने बीच बचाव किया ।उन्होंने आरोप लगाया कि  गोली लगने से  वह बाल-बाल बचे लेकिन इसी दौरान सभापति अनिल पाल गाली गलौच  करते हुए कहने लगा कि तुमने मेरी सुचना मांगी है इसलिए तुझे देख लूंगा।

इतना ही नहीं सभापति ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया था। कलियर पुलिस ने सभापति अनिल पाल के खिलाफ 341,504,506 की धारा के साथ साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था जिसकी पुलिस अधिकारी जांच करने में जुटे हैं। फिलहाल सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने पूरे मामले की जांच तेज़ कर दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369