Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में किसान संगठनों के दो गुट आमने सामने, एक दूसरे को फ़र्ज़ी बताने में लगे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में भारतीय किसान यूनियन के वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है जिसमें किसान संगठनों से जुड़े नेता एक दूसरे को फर्जी साबित करने में जुट गए हैं इतना ही नहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्वारा पदम रोड़ के खिलाफ  झबरेड़ा पुलिस थाने को तहरीर दे डाली है ।वहीं दूसरी ओर पुलिस को तहरीर  दिए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन पदम रोड के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड और उनके  सैंकड़ो समर्थकों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष और उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के नेता के  खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है ।

इस बाबत भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन रोड के नाम से किसानों के हितों की  लड़ाई  लड़ते आ रहे हैं लेकिन कुछ किसान नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसलिए वह उल्टे सीधे बयान जारी कर रहे हैं।रुड़की के प्रशासनिक भवन  में भारतीय किसान यूनियन रोड के सैकड़ों किसानों ने  आज   बैठक की जिसमे  भारतीय किसान यूनियन पदम रोड़  ने कहा कि यूनियन के जिलाध्यक्ष और  उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के सयोंजक  के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया की  एक भूमि की खरीद फरोख्त में भी दोनो नेता पचास हज़ार लेने की रिश्वत लेने में सफल रहे  है। हालांकि  भूमि  पिछले लंबे समय से कोर्ट में  है।इस मौके पर किसान नेता नाज़िम त्यागी,ज़िला अध्यक्ष संजीव कुशवाह, किसान नेता मुबारिक अली,प्रदीप त्यागी,पवन रोड़, हसन अली,महमूद हसनअली,राजबीर रोड़, कारी शहज़ाद,सुलेमान अली, रामदास सोनी,संदीप कुमार,रजत,आज़ाद त्यागी, भारतीय किसान यूनियन तोमर के विकेश चौधरी आदि किसान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369