आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की आईआईटी में सी डेक द्वारा सुपर कंप्यूटर स्थापित होने से विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बहुआयामी क्षेत्र में गति मिलेगी।रुड़की आईआईटी में सुपर कंप्यूटर का उदघाटन संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन बी वी आर मोहन रेड्डी ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आई आई टी रुड़की अपने विकसित अनुसंधान की क्षमता को सुपरकंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जो कि एन एस एम के माध्यम से तैयार किया गया है उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि परम गंगा के क्रिटिकल कंपोनेंट्स जैसे कि कंप्यूट नोड्स के लिए तैयार किए गए मदरबोर्ड्स और डायरेक्ट कांटेक्ट लिक्विड कूलिंग डाटा सेंटर्स को भारत सरकार की पहल आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश मे ही बनाया गया हैं।
वही सी डेक के जनरल डायरेक्टर डॉ हेमंत दरबारी ने कहा कि पेटास्केल सुपर कंप्यूटर को भारत में निर्मित कंपोनेंट्स की मदद से बनाने के पीछे का मूल उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर देश को आगे बढ़ाना है ताकि समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को सभी क्षेत्रों में लगातार बढ़ाया जा सके इसके लिए परम गंगा जो कि एक नई उच्च स्तरीय कंप्यूटेशनल सेवा है जिसकी सहायता से इस क्षेत्र में अनुसंधान करने वालों की अनेक विषम समस्याएं जो कि राष्ट्रीय महत्व की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालती है का निदान हो सकेगा।
यह नवीन हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग वर्तमान समय के एसेंशियल कंप्यूट एनवायरनमेंट के क्षेत्र में अनुसंधान के सैद्धांतिक और व्यावहारिक कार्य का आवश्यक अंग होगी। इस मौके पर आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि भारत में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन 2015 में शुरू किया गया था जिसका मूल उद्देश्य कंप्यूट पावर के कमी वाले क्षेत्रों में उच्च स्तरीय अनुसंधानों का पोषण करना है। इस मिशन के अंतर्गत आईआईटी रुड़की और सी डेक ने परम गंगा को संभव बनाने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इससे आईआईटी रुड़की में अनुसंधान की गतिविधियों को क्षेत्रों में बल मिलेगा ।इस मौके पर आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर एके चतुर्वेदी,एएसएम के मिशन डायरेक्टर हेमंत दरबारी, साइंटिस्ट सुनीता वर्मा, प्रोफेसर मनोरंज परीदा, संजय वांढेकर आदि मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला