आरिफ नियाजी
रुड़की एक तरफ जहां शहर में सीपीयू की कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं लेकिन वहीं शहर में सीपीयू कुछ लोगों के लिए फरिश्ता भी साबित हो रही है। ताजा मामला रुड़की का है जहां महाराष्ट्र से आए एक गरीब परिवार को सीपीयू के जवानों ने उस समय बड़ी राहत दी जब वह भूखे प्यासे होकर बिना पैसे हरिद्वार से लौट रहे थे। पीड़ित दंपत्ति के पास अपने घर लौटने के लिए कोई पैसा नहीं था पीड़ित परिवार का कहना था कि वह हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए आए थे लेकिन गंगा में स्नान करते समय किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया जिसमें उनके हजारों रुपए मौजूद थे।
उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन उनका खोया हुआ सामान वापस नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने लोगों से मदद मांगी जिसके बाद वह किसी तरह रुड़की तक पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने सोलानी पार्क के पास सीपीयू को वाहन चेकिंग करते हुए देखा एक उम्मीद की किरण लेकर वह सीपीयू के पास जा पहुंचे जहां उन्होंने मदद की गुहार लगाई इस दौरान सीपीयू के दरोगा मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा ने पीड़ित परिवार की सहायता की और उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। सीपीयू आज पीड़ित परिवार के लिए फरिश्ता साबित हुई।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला