आरिफ नियाजी
रुड़की में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरु तेग बहादुर के जीवन को लेकर 6 मार्च को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसमें विचार गोष्ठी, बौद्धिक वर्ग, प्रश्नोत्तरी छात्र संबोधन और चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।रामनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख किशलय कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महान पुरुष गुरु तेग बहादुर जी को उनके बलिदान के लिए याद करेगा ।किशलय ने बताया कि भारत की धरती बलिदानों के लिए जानी जाती है देश के लिए अनेक महापुरषों ने अपना बलिदान दिया है।
जिनमें सिख परंपरा में हुए बलिदान का विशेष महत्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम में प्रचार प्रमुख पदम जी गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस आयोजन में सिख समाज को भी आमंत्रित किया गया है साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है ।किशलय ने बताया कि श्रंखला में एक विशेष आयोजन प्रश्नोत्तरी के रूप में छात्र-छात्राओं को दिया गया है। संयोजक डॉ राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इस प्रश्नोत्तरी में ऑनलाइन प्रतिभाग भी कर सकेंगे ।जिसमें 20 प्रश्नों का एक सेट होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी भेजा जाएगा ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति समाज का जुड़ाव बना रहे और नई पीढ़ी बलिदानों की परंपरा को याद रखें क्योंकि वह समाज के प्रेरणा स्रोत हैं और सदा ही रहेंगे ।इस मौके पर विवेक काम्बोज, सहदेव पुंडीर ,संजय धीमान,प्रणव त्यागी संदीप तोमर आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला