Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूक्रेन से वापस लौटने पर आफ़ताब आज़म के परिवार में खुशी का माहौल, प्रशासन का जताया आभार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला के तेलपुरा गाँव निवासी आफ़ताब आज़म  के यूक्रेन से  सकुशल घर वापसी पर परिवार में ख़ुशी का माहौल है।परिजनों ने प्रशासन का भी आभार जताया है। गौरतलब है की आफ़ताब आज़म यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जो युद्ध के चलते यूक्रेन में फस गया था। जिसे आज भारत सरकार ने सकुशल घर वापसी करा दी है।आज़म के परिजनों ने भारत सरकार भी आभार जताया है।गौरतलब  है की भगवानपुर  एसडीएम ब्रजेश कुमार तिवारी ने बुधवार को आफ़ताब आज़म के परिजनो से मिलकर आफ़ताब आज़म को जल्द भारत लाए जाने का आश्वासन दिया था।

जिसके चलते प्रशासन ने आफताब आलम को घर तक पहुंचाया।हालांकि  यूक्रेन के हालात से आफताब आज़म के परिजन काफी परेशान थे आज़म के परिजन माशूक  अली और  चाचा ब प्रधान नासिर अली लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार से  आफताब आज़म को यूक्रेन से  लाने की गुहार लगा रहे थे जिसके चलते आफताब आज़म के गुरुवार को घर लौटने पर  परिजनो में ख़ुशी का माहोल है।

आफ़ताब के इस्तक़बाल के लिए परिजन और क्षेत्र के लोग उसको रिसीव करने के लिए कस्बा बिहारीगढ़ पहुंचे, जहां पर उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ आफताब आजम का इस्तकबाल किया। वहीं एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ देकर आफताब का स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369