Jan Mudde

No.1 news portal of India

महाशिवरात्रि पर उधोगशाला के अधिकारी और कर्मचारियों ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

महाशिवरात्रि के मौके पर सिंचाई विभाग की उधोगशाला में  अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर हवन और आरती का कार्यक्रम किया गया ।इस मौके पर उधोगशाला के अधीक्षण अभियंता संजय कुशवाहा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर  भगवान शिव की अपार महिमा रहती है इस दिन भगवान शिव के मंदिरों में खास पूजा अर्चना होती है।इस दिन भगवान शिव से देश और प्रदेश की खुशहाली और देश की तरक्की की कामना की गई है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज के दिन उधोगशाला के सभी कर्मचारियों में महाशिवरात्रि को लेकर भारी उत्साह रहा है। अधीक्षण अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि उधोशाला को अधिक से अधिक काम मिले उधोगशाला विकास करे इसके लिए भगवान से  खास प्रार्थना की गई है। दिल्ली के वज़ीराबाद का  कार्य भी उधोगशाला को मिलना लगभग तय है और भी कार्य जल्द मिलेंगे जिसके लिए लगातार प्रयास किये जक रहे हैं।

इस मौके पर स्थापना खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार,सहायक अभियंता प्रशांत कुमार,अरविंद राजपूत, अध्यक्ष निरंजन कुमार,महामंत्री मनोज कुमार,कुंवर पाल, विवेक राणा,दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369