आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के मानकपुर गांव में मामूली बात को लेकर सगे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।फिलहाल मर्तक सुधीर कुमार उर्फ पहलवान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। दरअसल रविवार को देर रात मानकपुर निवासी सुधीर कुमार और उसके छोटे भाई राजेश उर्फ बॉबी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते राजेश उर्फ बॉबी ने अपने बड़े भाई सुधीर पर चाकू से हमला कर दिया
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर हंगामा बढता देख आरोपी बॉबी मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला