Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सुभाषनगर निवासी महिला ने मां बेटे पर लगाया मारपीट करने का गंभीर आरोप, आरोपी मां बेटे फरार,पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सुभाषनगर निवासी एक महिला ने एक  युवक पर छेड़छाड़ करने और मारने पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि फोन देने से मना करने पर  पहले  तो उसकी पड़ोसन महिला ने धमकी दी और बाद में दोनों   मां बेटों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने गंगनहर कोतवाली  पुलिस से की थी  पुलिस ने केस भी दर्ज किया  लेकिन बीस दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल सुभाषनगर निवासी नीतू का आरोप है कि  बीती 30 जनवरी की सुबह वह अपने घर मे अकेली थी इसी दौरान  उसकी पड़ोसन हमप्रीत मोबाइल फोन मांगने के लिए आई जब उसने फोन देने से मना कर दिया तो वह अपने बेटे  अमनदीप को लेकर उसके कमरे पर पहुंची इस दौरान अमनदीप नशे में था जो अक्सर नशा करके लोगों के साथ पहले भी मारपीट कर चुका है उसने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसके सर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर अफरातफरी मच गई जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। भीड़ को देखकर आरोपी दोनो मां बेटे मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले जिसके बाद उसने सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर अपना उपचार कराया है।गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फिलहाल मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीतू का आरोप है कि फिलहाल दोनो मां बेटे मौके से फरार हैं बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।  वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369