Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की संत रविदास गंगनहर घाट पर भंडारे में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, स्व शयमालाल जी और ऋषिपाल जी की स्मृति में आयोजित किया गया था भंडारा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल लाइन स्थित गंगनहर घाट पर   संत रविदास की  जयंती  बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई ।इस मौके पर   पिछले साल की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख समाजसेवी योगेश कुमार और डॉक्टर उमेश कुमार द्वारा भंडारे में पहुंचे लोगों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी  डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा सर्व समाज की एकता और भाईचारे पर ज़ोर दिया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

 संत रविदास इंसानियत की बात करते थे समाज मे एकता और आपसी सौहार्द पर उन्होंने विशेष जोर दिया। आज संत रविदास की जयंती पर शहर भर में शोभा यात्राएं भी निकाली जा रहीं हैं जिनके लिए पिछली बार की तरह  विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।वहीं बसपा नेता योगेश कुमार ने बताया कि संत रविदास जयंती हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। संत रविदास की समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रही।इस दौरान शहर भर से पहुंची बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा का संत रविदास घाट समिति द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया था।

इस मौके पर शोभा यात्रा में अलग अलग तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।प्रमुख समाज सेवी डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि संत रविदास को आज पूरा देश उनकी जयंती पर याद करता है।उन्होंने कहा कि संत समाज मे संत रविदास जी का अलग ही महत्त्व है उन्होंने सर्व  समाज को एकजुट करने और आगे बढ़ाने पर पूरा जोर दिया।संत रविदास ने समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया। इस मौके पर  शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे और संत रविदास को याद किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369