Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सागर सिंधु महाराज पर खनन माफियाओं ने किया हमला,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के टोडा अहतमालपुर गांव में एक आश्रम के महंत को  खनन माफियाओं द्वारा जानलेवा हमले का आरोप लगा है हालांकि हमले में महंत सागर सिंधु महाराज को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल आश्रम के महंत और उनके समर्थकों ने सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर खनन  माफियाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल टोडा अहतमाल स्थित एक आश्रम के महंत सागर सिंधु महाराज ने बताया कि आज सुबह  आश्रम के पास खनन माफिया अवैध खनन करने में जुटे थे जैसे ही उन्होंने खनन माफियाओं को रोकने की कोशिश की तो खनन माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इस हमले  में वह बाल बाल बच गए।  महंत सागर सिंधु महाराज और उनके समर्थकों ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर  दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अब से पहले भी खनन माफियाओं और महंत  के बीच विवाद चुका है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369