Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया पिरान कलियर में रोड शो, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कलियर विधानसभा में रोड़ शो निकाला इस दौरान उन्होंने कलियर से आम आदमी प्रतियाशी इंजीनियर शादाब आलम के लिए लोगों से वोट देने की अपील की।मनीष सिसौदिया का रोड़ शो इमली खेड़ा , मोहम्मदपुर पांडा, नागल, मेहवड़ होते हुए पिरान कलियर पहुंचा।इस दौरान मनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने है। सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा की पिरान कलियर प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ईमानदार और निष्ठावान प्रत्याशी हैं,

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने जनता से शादाब आलम को वोट दे कर भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पिछले 21 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाया है। दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड के लोगों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया सिर्फ आम आदमी पार्टी ही आम आदमी के लिए विकास कार्यों को कर सकती है। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि वह दिल्ली में रह रहे अपने रिश्तेदारों से हमारे द्वारा कराए गए विकास के कार्यों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। दिल्ली मॉडल हमने पूरे देश में विकास के रूप में पेश किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369