शामिक
भगवानपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज का हित चाहने वाली पार्टी है भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आज समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुए सीकरोढा गांव पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से वोट की अपील की। मास्टर सत्यपाल ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों में कितनी योजनाएं जनता तक पहुंचाई है जिसमें उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता आदि का लाभ प्रत्येक समाज और वर्ग ने लिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की अन्य योजनाएं आमजन तक पहुंचें इसके लिए राज्य में एक बार फिर से भाजपा सरकार का आना जरूरी है उन्होंने कहा कि एक-एक वोट आम आदमी के हित के लिए होगा और मोदी और धामी के हाथों को मजबूत करेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला