Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर में भाजपा प्रतियाशी मुनीश सैनी ने किया प्रचार तेज़, घर घर जाकर लोगों से कर रहे वोट की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी  का प्रचार तेज़ हो चुका है अब मुनीश सैनी  विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने कीअपील कर रहे हैं। मुनीश सैनी का दावा है  कि इस बार भाजपा संगठन ने 60 पार का नारा दिया है और एक-एक कार्यकर्ता मिलकर इस नारे को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार कलियर में भी कमल खिलना निश्चित है कहा कि चुनाव मुनीष सैनी नही बल्कि क्षेत्र का एक एक कार्यकर्ता और मतदाता लड़ रहा है। 

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मुनीश सैनी ने गुरुवार को जनसंपर्क का आगाज मोहम्मदपुर पांडा से किया। गांव में डोर टू डोर जाने के साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं और विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने इमलीखेड़ा सुभाष नगर सफीपुर आदि क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर वोट मांगे और कहा कि इस बार कलियर में भी कमल खिलना निश्चित है उन्होंने कहा कि कलियर क्षेत्र की जनता सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने अपील की कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369