आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दल भी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए है। कलियर विधानसभा की बात की जाए तो इस बार यहाँ दिलचस्प मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ कलियर ओम ग्रुप कॉलेज के चेयरमैन मुनीश सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने भी दो बार के विधायक रह चुके फुरकान अली को हैट्रिक के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि इस बार आजाद समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी भी काफी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसलिए इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार है ।आज़ाद समाज पार्टी ने रामपुर गांव के पूर्व प्रधान अब्दुल वाहिद उर्फ भूरे प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने चुनावी समीकरण बदल दिए है। इस बार भूरा प्रधान भी बड़ी मजबूती के साथआज़ाद समाज पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। वहीं घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील भी कर रहे हैं। भूरा प्रधान का दावा है कि कांग्रेस विधायक ने पिछली दो योजनाओं में कोई विकास कार्य नहीं किया जिसका खामियाजा विधानसभा की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भूरा प्रधान ने कलियर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं जो दोनों मिलकर उत्तराखंड की जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी ।उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है लेकिन इस बार उत्तराखंड में बिना आज़ाद समाज पार्टी के कोई सरकार नहीं बनेगी ।पहली बार उत्तराखंड मेंआज़ाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। उन्होंने आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह घर घर जाकर आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें और आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करें ।आगामी विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी को जिताने का काम करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला