आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर विधानसभा में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है 2017 में मंगलौर से भाजपा के प्रत्याशी रहे ऋषि पाल बालियान ने आज देहरादून में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हमेशा उपेक्षा जाती है जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस में जाने का निर्णय लिया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस देश को आगे बढ़ा सकती है कांग्रेस पार्टी ने पिछले लंबे समय तक इस देश पर राज किया है आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। राहुल गांधी की सोच इस देश को आगे बढ़ाने की है जबकि भाजपा ने इस देश को lविकास से बहुत पीछे धकेल दिया है।भाजपा का कोई विकास कहीं पर नजर नहीं आता है सिर्फ झूठ की बुनियाद पर इस देश को भारतीय जनता पार्टी चलाने का काम कर रही है ।किसान मजदूर से लेकर हर तबके के लोग भाजपा सरकार में बेहद परेशान है।
इस बार जनता ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस पार्टी को जिता कर विधानसभा में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलौर में इस बार कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार कांग्रेस को ही जिताना है। गौरतलब है कि मंगलौर में ऋषिपाल बालियान के कांग्रेस पार्टी को बड़ा लाभ मिल सकता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला