Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर और रामपुर पहुंचने पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रतियाशी वाहिद अली का हुआ ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत,समर्थकों में भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाजी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तमाम राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है वहीं आजाद समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा है ।इस बार हरिद्वार जिले की बात की जाए तो सबसे अधिक प्रत्याशी इसी जिले में आज़ाद समाज पार्टी के चुनाव मैदान में  है कलियर विधानसभा में भी इस बार पार्टी ने रामपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान वाहिद अली को चुनाव मैदान में उतारा है। आज अपना नामांकन करने के बाद वाहिद अली जैसे ही अपने आवास रामपुर में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़ों से और फूलमालाओं  से जोरदार स्वागत किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान वाहिद अली ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज़ाद  समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर  वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी सभी जातियों सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानती है आज़ाद  समाज पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगी है। आज़ाद समाज पार्टी कलियर में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

आज तक जो विकास कार्य कलियर  क्षेत्र में नहीं हुए उन   विकास कार्यों को आज़ाद  समाज पार्टी पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी विकास के नारे को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा हो या कांग्रेस किसी ने भी कलियर विधानसभा के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया किसी भी दल ने विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही कारण है कि आज यह क्षेत्र  विकास से लगातार विकास से पिछड़ता  चला गया। अब समय आ गया है की  लोग आजाद समाज पार्टी से जुड़ें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सबका विकास कर सकती है।

इसलिए आज़ाद समाज पार्टी को ही अपना कीमती वोट दें ताकि कलियर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जा सके। इस मौके पर उनके भारी समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369