Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने किया भाजपा कार्यालय का उदघाटन, दिनेश पंवार को बताया सबसे बेहतर प्रतियाशी

Spread the love

शामिक

मंगलोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश पवार ने आज अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया इस मौके पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया इस मौके पर नरेश बंसल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं नरेश बंसल ने कहा कि गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई जिनमें उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभ पहुंचा तो वही आज भी लोगों को निशुल्क राशन की व्यवस्था सरकार ने की है सरकार लगातार विकास के मामले को लेकर आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो योजनाएं चलाई उनका लाभ भी आम आदमी तक पहुंचा है सरकार ने गन्ना किसानों का मामला हो या अन्य वर्गों का सरकार ने सभी के लिए बेहतर योजनाए चलाई हैं गन्ना मूल्य भी उचित रखा गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

किसानों को सरकार ने समय पर गन्ना भुगतान कराया है जिसका लाभ किसानों को मिला । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पवार ने बड़ी बेबाकी के साथ  कहा कि उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों को लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं उन्होंने कहा कि मंगलवार और नारसन में भाजपा के कार्यालय खोले जा रहे हैं ताकि कार्यकर्ताओं को आने जाने में कोई असुविधा न हो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलना जानती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ जो नारा दिया है मैं लगातार आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार मंगलौर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी गाय आज भाई इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की धामी  सरकार हो सभी ने विकास को प्राथमिकता दी है।भाजपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।उन्होंने कहा कि आज मंगलौर का मतदाता भी जागरूक हो चुका है इस बार भाजपा को जिताने का काम करेगा।इस मौके पर भाजपा के झबरेड़ा से निवर्तमान विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी, पूर्व राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि, मंडी समिति की पूर्व चेयरमैन अमीलाल बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, पूर्व राज्य मंत्री शोभालाल प्रजापति,मंगलौर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित कपूर,अनीस अहमद गौड़,ऋषिपाल बालियांन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369