शामिक
रुड़की से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने आज अपना नामांकन कर दिया है। अपना नामांकन करने के बाद जैसे ही गुलबहार अली अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पर ढोल नगाड़ों से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली का उनके समर्थकों ने नाचते झूमते हुए फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली के समर्थन में जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगे। इस मौके पर गुलबहार अली ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और लोगों की बेहतरी के लिए वह इस चुनाव को लड़ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि जो विकास रुड़की में होना चाहिए था वह आज तक नहीं हुआ जिसका कारण क्षेत्रीय विधायक है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा विधायक ने कभी भी किसी भी इलाके का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाज़ा रुड़की की जनता को भुगतना पड़ रहा है ।समय रहते अगर जनता ने आज़ाद समाज पार्टी को जिताने का निर्णय ना लिया तो 5 साल तक फिर जनता को पछताना पड़ेगा। गुलबहार अली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आजाद समाज पार्टी को जिताने का काम करें ।उन्होंने कहा कि अगर रुड़की की जनता ने उन्हें एक मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें रुड़की की जनता का लगातार भारी समर्थन मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार रुड़की की जनता आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी ताकि यहां का बड़े पैमाने पर विकास हो सके। इस मौके पर ढोल नगाड़ों से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला