मोहम्मद शामिक
रुड़की गणतंत्र दिवस के मौके पर आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें आज़ाद सामाज पार्टी के रुड़की प्रत्याशी गुलबहार अली भी मौके पर मौजूद रहे ।इस दौरान रहमानिया अरबी मदरसा के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम उलेमाओं का भी भारी योगदान रहा है देवबंद के उलेमाओं ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी जिसको आज देश के लोग भी भली भांति जानते हैं। उलेमाओं ने अंग्रेजों का विरोध किया और अंग्रेज़ देश छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए जिसे आज देश के लोग भली-भांति जानते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वही इस मौके पर ध्वजारोहण करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली ने कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है आज़ाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर भी आज पार्टी की ओर से ध्वजारोहण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मेहनत के चलते संविधान लागू हुआथा हमारा देश उसी संविधान पर लगातार आगे बढ़ रहा है। आज के दिन का बड़ा महत्व है संविधान बनाने में डॉ भीम साहब भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमे दलितों पिछडो और अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के बारे में जानने का मौका मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में गुलबहार अली के समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला