आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के बंधा रोड स्थित अब्दुल कलाम आजाद एकेडमी द्वारा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम समाज उत्थान समिति द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और रुड़की से भीम आर्मी के प्रत्याशी गुलबहार अली पहुंचे थे। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है स्वतंत्रता सेनानियों और देश के महापुरुषों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से अब्दुल कलाम आजाद एकेडमी में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है यह एक बेहतर कार्य है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
युवाओं को भी अपने देश के महापुरषों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष नदीम मलिक समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं दिन रात लोगों के लिए सेवा कर रहे हैं। महक सिंह ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर इस तरह के संस्थान और भी खुलने चाहिए अब्दुल कलाम आजाद को देश कभी भुला नहीं पाएगा ।उन्होंने जो कार्य किए वह बेहद सराहनीय थे ।उन्होंने कहा कि आने वाली नस्लों को भी देश के महापुरुषों को याद रखना चाहिए और उन्हें देश के युवाओं को महापुरुषों के बारे में गंभीरता से जानकारी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ध्वजारोहण कर रहा है और इस देश में कुर्बानी देने वालों को याद किया जा रहा है यह देश महापुरुषों का देश रहा है जिन्होंने इस देश को आजादी दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल आजाद एकेडमी प्रबंधन ने जिस तरह से आज के कार्यक्रम को आयोजित किया है यह बेहद सराहनीय है। वह समय-समय पर एकेडमी में आते रहेंगे। वही इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली ने कहा कि आज के दिन का बहुत बड़ा महत्व है आज के दिन देश में संविधान लागू हुआ था डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया और उसे आज के दिन लागू कराया।
इस संविधान में सभी अगड़ों, पिछड़ों दलितों को अधिकार दिए गए ताकि वह आगे बढ़ सके। इस मौके पर समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष नदीम मलिक, कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ,सह सचिव नौशाद अली ,सचिव नसीम अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, मुमताज अहमद, राशिद, मोहम्मद चांद, नजमुल हसन,मोहम्मद मुदस्सीर, नौशाद अहमद, और सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला