Jan Mudde

No.1 news portal of India

नाम को नही काम को लेकर करें वोट, पहले इस्तेमाल करें फिर करें विश्वास- पत्रकार उमेश कुमार

Spread the love

शामिक

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है तमाम राजनीतिक दल चुनाव मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि खानपुर विधानसभा में गेंद किसके पाले में गिरती है हालाँकि खानपुर विधानसभा से भाजपा से रानी देवयानी, बसपा से रविन्दर पनियाला कांग्रेस से सुभाष चौधरी चुनाव मैदान में हैं ऐसे में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो किसी दल किसी पार्टी से नही है जो इन दिनों इन् सब प्रत्याशियों पर बढ़त बनाये हुए है जी हाँ वो वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ही एक अकेले ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी है जो अकेले ही सब पर इन दिनों भारी नज़र आ रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

लगभग सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने वादे इरादे लेकर घोषणाओ की बारिश करते हैं मगर उमेश शर्मा ने बहुत से काम जो एक जनप्रतिनिधि ओर एक क्षेत्रीय विधायक की जिम्मेदारी होती है वह काम उन्होंने अपने निजी खर्च पर मेहनत करके करा दिए हैं जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उनके इन कामों को देखते हुए खानपुर विधानसभा के लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं और बड़ी तादाद में उनके साथ भी जुड़ रहे हैं ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की खानपुर विधानसभा से अब कौन बाजी मारता है।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने यह भी दावा किया कि खानपुर के लोग पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें वरिष्ठ पत्रकार ने कहा की जनता अगर उनको खानपुर विधानसभा के लिए चुनती है तो विधायक उमेश शर्मा नहीं खानपुर विधानसभा की जनता विधायक होगी। हालांकि हाल ही में चैंपियन के बेहद करीबी माने जाने वाले अरशद चेयरमैन भी उमेश शर्मा के साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा की उन्होंने 2 महीने में  20 साल के बराबर विकास कार्य कराए हैं जैसे सोलानी नदी की सफाई से लेकर, बुककनपुर,मोहनपुरा, मिलाप नगर कि सड़कें हो या फिर ढंडेरा में 30, 30 हजार लीटर के फिल्टर चेंबर लगाकर पंपिंग स्टेशन बनाने का काम, गाधारोना कि तालाब की सफाई के अलावा और भी बहुत से विकास कार्य वह अब तक करा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि खानपुर के लोग उन्हें नाम के नाम पर नहीं बल्कि उनके काम को देखते हुए उन्हें वोट करें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369