शामिक
पिरान कलियर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम अपना नामांकन करने के बाद भारी समर्थकों के साथ कलियर शरीफ साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचे जहां उन्होंने दरगाह पर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सलामती के लिए दुआएं भी की ।इस दौरान इंजीनियर शादाब आलम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिनसे जनता परेशान आ चुकी है। अब समय आ चुका है कि जनता आम आदमी पार्टी को जीता कर विधानसभा में भेजेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर विकास करेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उत्तराखंड का विकास आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मजबूती के साथ कलियर विधानसभा चुनाव लड़ेगी इसके लिए पार्टी ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया है। इंजीनियर शादाब आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली का विकास किया है प्राइमरी स्कूल से लेकर अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक आदि बनवाये हैं उसी तरह से उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी विकास करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान इंजीनियर शादाब आलम ने कलियर शरीफ दरगाह पर आम आदमी पार्टी की मजबूती देश और प्रदेश की खुशहाली की दुआएं भी कराई। इस मौके पर कारी मदनी साहब ने भी देश और दुनिया की तरक्की के लिए दुआएं कराई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला