कलियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक फुरकान अली ने पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि भाजपा की नाकामियों का इस बार कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलने वाला है उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से आम जनता को ठगने का काम किया है उससे जनता ने अब कांग्रेस का साथ देने का मन बना लिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है ।कांग्रेस विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आज के समय के इंजीनियर पांच हज़ार की नौकरी करने के लिए मजबूर है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जनता इस बार ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी ।उन्होंने कहा कि मकान बनाकर यहां का मूल निवासी बताना जनता को गुमराह करना है जबकि उनके बाप दादा पड़दादा सभी लोग लोग कलियर क्षेत्र के मूल निवासी हैं ।उन्हें मूल निवासी होने का कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है ।फुरकान अली ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी हारने के बाद लोगों के पास घूमता मिलेगा और कहेगा लोगों ने मेरे साथ गद्दारी की है फुरकान अली ने साफ तौर से कहा की भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंड में दो ही पार्टियां हैं जिनकी उत्तराखंड में सरकार बन सकती है लेकिन दूसरे किसी भी दल का यहां पर कोई वजूद नहीं है। इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी ।इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सईद अहमद, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला